होम राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

राज्यउत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 27 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा वाची सिंह ने अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त चाइल्ड ड्रीम बूस्टर हब के संयोजकत्व में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने देशभक्ति से परिपूर्ण अपने सुमधुर गायन का शानदार प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने वाची के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top