होम नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को डबल गोल्ड

राज्यउत्तर प्रदेश

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को डबल गोल्ड

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को डबल गोल्ड

नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में  सी.एम.एस. छात्र को डबल गोल्ड

लखनऊ, 11 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-4 के प्रतिभाशाली छात्र आद्विक शर्मा ने नोएडा में आयोजित ओपेन नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन ताईक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में  नोएडा इण्डोर स्टेडियम, नोएडा में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश भर के 5000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. की इस  होनहार छात्र ने सब-जूनियर बालक कैटगरी के अन्तर्गत क्योरगी एवं पूमसे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। आद्विक ने इस चैम्पियनशिप में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते दो गोल्ड मेडल अर्जित कर आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top