होम मार्शल आर्ट में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते पाँच पदक

युवाशिक्षा

मार्शल आर्ट में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते पाँच पदक

मार्शल आर्ट में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते पाँच पदक

   मार्शल आर्ट में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते पाँच पदक

लखनऊ, 5 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की दो प्रतिभाशाली छात्राओं नबीजा शेख एवं सारा शेख अन्तर-विद्यालयी मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल, एक सिल्वर एवं एक कांस्य पदक समेत पाँच पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता ड्रेगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्टस के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के दोनों बाल खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में नबीजा शेख ने 70 किलो भार वर्ग में जूनियर टी-शू, 71 किलो भार वर्ग में जूनियर ची-कुंग (रैपिड किक) एवं 71 किलो भार वर्ग में जूनियर ची-कुंग (स्टान्स) प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जबकि सारा शेख ने 40 किलो भार वर्ग में सब-जूनियर टी-शू एवं 32 किलो भार वर्ग में सब-जूनियर ची-कुंग (रैपिड किक) प्रतियोगिताओं में क्रमशः सिल्वर व ब्रांज मेडल अर्जित कर मार्शल आर्ट प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है।

            सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top