होम भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 13 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

राज्यउत्तर प्रदेश

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 13 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 13 छात्रों को चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 13 छात्रों को  चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 3 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के 13 मेधावी छात्रों को भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप दी जायेगी। इस प्रकार, इन मेधावी छात्रों को 52 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा जायेगा। भारत सरकार की स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले छात्रों में सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के शुभांशु मिश्रा, प्रखर सक्सेना, सिमरन सिंह, कार्तिकेय कटियार, रिद्धि जैन, शिवांगी सिंह, यश मणि सिंह, आदित्य वर्मा, मुद्रा शर्मा, रचित जैन, प्रांजल वर्मा, पियूषा सिंह एवं शौर्य त्रिपाठी शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक व प्रेरणादायी वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।

            सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2022 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top