होम ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

युवाशिक्षा

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 11 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-11 की प्रतिभाशाली छात्रा अंजली सिंह ने 15वीं नेशनल ओपन ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2022 में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top