होम भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 21 छात्रों को 84 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

राज्यउत्तर प्रदेश

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 21 छात्रों को 84 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 21 छात्रों को 84 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 21 छात्रों को 84 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 3 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 21 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 84 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 21 छात्रों को कुल 84 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2022 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के इन 21 छात्रों में आकाश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, आदित्य कुमार, आरूष नारायण, आर्यन वर्मा, भाविका श्रीवास्तव, देविका सपरा, इशित देव सिन्हा, कौस्तुभ मणि त्रिपाठी, कुमार यशस्वी, कुणाल अरोड़ा, नमन मिश्रा, नंदिनी सपरा, प्रखर पवार, सहर्ष सक्सेना, समार कुमार श्रीवास्तव, सत्विक साहू, सत्यम कुमार, शांभवी वर्मा, शशांक प्रताप सिंह एवं वंश अग्रवाल शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top