होम नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 5 छात्रों को गोल्ड मेडल

राज्यउत्तर प्रदेश

नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 5 छात्रों को गोल्ड मेडल

नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के 5 छात्रों को गोल्ड मेडल

नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. के 5 छात्रों को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 10 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, यूनाइटेड वर्ल्ड कैम्पस के पाँच प्रतिभाशाली छात्रों सृष्टि सिंह, अंजनेय अग्रवाल, अन्विता यावद, राधिका सिन्हा एवं रूद्र प्रताप सिंह ने साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेन्स’ अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। श्री शर्मा ने बताया कि भावी पीढ़ी में विज्ञान व गणित के प्रति गहन अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह ओलम्पियाड प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सी.एम.एस. छात्र भारी संख्या में चुने जाने का कीर्तिमान बना रहे हैं।सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top