होम 1984 से चुनाव लड़ने का दावा, लेकिन इस बार कुछ अलग.., Mamata Banerjee के तीखे बयान से बंगाल में सियासी भूचाल, चुनावी जंग हुई और ज़हरीली

समाचारदेशहलचलसियासत

1984 से चुनाव लड़ने का दावा, लेकिन इस बार कुछ अलग.., Mamata Banerjee के तीखे बयान से बंगाल में सियासी भूचाल, चुनावी जंग हुई और ज़हरीली

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में बुधवार (29 अप्रैल 2026) को 142 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। वोटिंग के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम तक करीब 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

1984 से चुनाव लड़ने का दावा, लेकिन इस बार कुछ अलग.., Mamata Banerjee के तीखे बयान से बंगाल में सियासी भूचाल, चुनावी जंग हुई और ज़हरीली

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में बुधवार (29 अप्रैल 2026) को 142 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। वोटिंग के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम तक करीब 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि कुछ स्थानों से हिंसा और गड़बड़ी की मामूली खबरें सामने आईं, लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। केंद्रीय बलों की सख्त निगरानी के साथ 142 सामान्य पर्यवेक्षक और 95 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात होने से स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में रही।

ममता बनर्जी का आरोप—केंद्रीय बल कर रहे हैं अत्याचार

मतदान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए। भवानीपुर में वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "तृममूल कांग्रेस (TMC) चुनाव जीत रही है. CRPF इस तरह से टार्चर नहीं कर सकती." वोट डालने के बाद उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया।

उन्होंने आगे कहा, "केंद्रीय बल के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा. कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया. हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया. यह कोर्ट की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा."

'1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इस बार…'—ममता का बड़ा बयान

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, "CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती. यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं. मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है... इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा... राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया. क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?"

शुभेंदु अधिकारी का पलटवार—'सभी हिंदू जाग गए'

वहीं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अभी-अभी CO ने आदेश दे दिया कि पूरे राज्य में 4 से ज्यादा लोग जहां खड़े होंगे उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है. CO ने आदेश दिया है कि जो लोग पहले ही वोट दे चुके हैं वे घर चले जाएं."

टीएमसी के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी मुसलमान, घुसपैठिया, वे लोग हंगामा कर रहे थे, लेकिन सभी हिंदू जाग गए हैं."

भवानीपुर में दिखा दिलचस्प नजारा

कोलकाता की भवानीपुर सीट पर एक दिलचस्प राजनीतिक दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी एक ही समय पर चक्रबेरिया स्थित कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 73 के मतदान केंद्र पर पहुंचे। हालांकि दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन उनकी एक साथ मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया।

भवानीपुर इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है, जहां मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top