होम अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन,

शिक्षा

अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन,

अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन,

अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन,

यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी द्वारा 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 13 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र मनीष राजानी को अमेरिका के पाँच प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी द्वारा मनीष को चार वर्षीय शिक्षा अवधि के लिए 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप भी प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के अलावा मनीष को अमेरिका की प्रतिष्ठित एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ कैन्सस, फ्लोरिडा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं इलिनोईस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा भी उच्चशिक्षा का प्रस्ताव दिया गया है। विदित हो कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 60 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 59 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

            श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top