होम एयरलाइंस की ये सुविधाएं कर देंगी हैरान

विदेश

एयरलाइंस की ये सुविधाएं कर देंगी हैरान

आसमान में उड़ान भरते विमानों को चलाने वाली विमानन कंपनियां ग्राहकों को विचित्र तरह की सेवाएं भी उपलब्ध कराती हैं ताकि ये ग्राहक उनकी सेवाओं का लाभ उठाएं। इनमें से कुछ हैरान करने वाली सेवाओं से संबंधित जानकारी इस प्रकार है।

एयरलाइंस की ये सुविधाएं कर देंगी हैरान

आसमान में उड़ान भरते विमानों को चलाने वाली विमानन कंपनियां ग्राहकों को विचित्र तरह की सेवाएं भी उपलब्ध कराती हैं ताकि ये ग्राहक उनकी सेवाओं का लाभ उठाएं। इनमें से कुछ हैरान करने वाली सेवाओं से संबंधित जानकारी इस प्रकार है। 

बिकिनी गर्ल्स करेंगी स्वागत : वियतनाम की हवाई सेवा विजयजेट एयरलाइंस में बिकिनी गर्ल्स तैनात होती हैं जो कि यात्रियों का स्वागत करती हैं। बिकिनी गर्ल्स अटेंडेंट यात्रियों का मनोरंजन करने के लिए डांस भी करती हैं। लेकिन यह सेवाओं मात्र उन्हीं गंतव्यों तक सीमित है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। थाईलैंड, मेक्सिको और ब्रिटेन जैसे देशों की एयरलाइंस ऐसे कैलंडर भी तय करती हैं जिनमें बिकिनी अटेंडेंट की मौजूदगी की जानकारी मिलती है।  

पूरी तरह से नग्न होकर करें यात्रा : एक जर्मन ट्रैवल एजेंसी गर्मियों के मौसम में अपने यात्रियों को ऐसी उड़ान भी उपलब्ध कराती हैं, जिनमें यात्री पूरी तरह से नग्न होकर भी यात्रा करते हैं। आईलैंड की एयरलाइंन ने हाल ही में गुलाबी रंग की थीम पर हवाई जहाज चलाया जोकि समलैंगिक आंदोलन को लेकर समर्पित है। विदित हो कि इस जहाज को यात्री 'गे' पुकारते हैं और यात्री सेवा को 'वावो' कहा जाता है। 

सुविधा के अनुसार सीटें : एयरमाल्टा फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को मसाज की सुविधा दी जाती है। वर्ष 2011 में न्यूजीलैंड एयरलाइंन ने अपने यात्रियों को एक खास सुविधा दी है। इस योजना के तहत वे जहाज में ऐसी सीटें रिजर्व करा सकते हैं जिन्हें वे अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सीटों को वे निजी काउच की तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं जिन पर वे अपने साथी के साथ लिपटकर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।  

पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस क्वांटास ने दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के साथ समझौता किया और इसके तहत यात्रियों को सफर के तौरान वर्चुअल रिय‍ल्टी हैडसेट उपलब्ध कराए। ऐसा करने वाली क्वांटास पहली एयरलाइंस थी।  

विमान में मसाज : ट्रांसअटलांटिक एयरलाइंस अपने ग्राहकों को मसाज चेयर और मनोरंजन के लिए सैमसंग टैबलेट मुहैया कराती है। पर इस सुविधा के लिए शर्त यह है कि आप न्यूयॉर्क से पेरिस की यात्रा कर रहे हों। वर्जिन एयरलाइंस अटलांटिक एयरलाइंस की अपर क्लास फ्लाइट्‍स के लिए विशेष सुविधा दी गई है। फरवरी 2013 से एयरलाइंस ने पहली एयरबोर्न कमर्शियल आर्ट गैलरी उपलब्ध कराई। 

टैक्सी की चिंता नहीं : अगर आप एयरपोर्ट पर टैक्सियों के इंतजार करने को लेकर चिंतित हैं तो यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक एप के जरिए यात्रियों को टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई है ताकि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों को टैक्सियों के पीछे न भागना पड़े। इस ऊबर एप के जरिए आप पहले से ही टैक्सी हायर कर सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top