
समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने वाले अमर सिंह की सम्पत्ति में 2 वर्षो में करीब 35 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सिंह ने 2014 में लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर फतेहपुर सीकरी से लड़ा था। उस समय दाखिल शपथपत्र के अनुसार सिंह की सम्पत्ति करीब 56 दशमलव 16 करोड़ रुपये थी। राज्यसभा के लिए कल दाखिल उनके नामांकन में लगे शपथपत्र के अनुसार उनके सम्पत्ति में 131 करोड़ रुपए दर्शाई गई है।
उनकी पत्नी के नाम भी 68 करोड़ रुपए दर्शाया गया है। उनके नाम 2 कार है। राज्यसभा के लिए ही नामांकन पत्र दाखिल करने वाले संजय सेठ ने 63 करोड़ रुपए की सम्पत्ति दर्शाई है जबकि उनकी पत्नी के नाम 45 करोड़ 38 लाख रुपए दिखाए गए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कुल सम्पत्ति की कीमत सात करोड़ बताई है। उन्होंने शपथपत्र में 2 मकान और 2 वाहन का स्वामी होना भी दर्शाया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।