होम परमानंद बाबा के आश्रम में थी आबॉर्शन फैक्‍ट्री

देश

परमानंद बाबा के आश्रम में थी आबॉर्शन फैक्‍ट्री

लखनऊ। बेटा पैदा करने के नाम पर 100 से अधिक महिलाओं का बलात्‍कार करने के आरोप में जेल में बंद परमानंद बाबा को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पुलिस ने पाया है कि बाबा परमानंद के आश्रम में अबॉर्शन की फैक्‍ट्री थी। जी हां यहां महिलाओं के गर्भ में ही उनके लिंग का पता लगा लिया

परमानंद बाबा के आश्रम में थी आबॉर्शन फैक्‍ट्री

लखनऊ। बेटा पैदा करने के नाम पर 100 से अधिक महिलाओं का बलात्‍कार करने के आरोप में जेल में बंद परमानंद बाबा को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पुलिस ने पाया है कि बाबा परमानंद के आश्रम में अबॉर्शन की फैक्‍ट्री थी। जी हां यहां महिलाओं के गर्भ में ही उनके लिंग का पता लगा लिया जाता था और जरूरत पड़ने पर उसे पेट में ही मार दिया जाता था। पुलिस ने जांच में पाया है कि परमानंद के संपर्क में कई डॉक्टर और डायग्नोस्टिक सेंटर्स थे।
बेटे की चाह में जो महिलाएं परमानंद के आश्रम में आती थीं ये डॉक्‍टर्स उनका अल्‍ट्रासाउंड कर पता लगा लेते थे कि पेट में पलने वाला बच्‍चा लड़का है या लड़की। पुलिस ने आश्रम से कई डॉक्‍टरों की तस्‍वीरें बरामद की है। पुलिस ने बताया कि जब बाबा के आश्रम की तलाशी ली गई तो वहां एक अल्‍ट्रासाउंड रिपोर्ट मिला। इसके अलावा आश्रम में कई महिला डॉक्टरों की तस्वीर लगी है जो बाबा का बखान करती दिखाई गई हैं। आरोप लगे रहे हैं कि इन्ही डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट तैयार की है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top