होम सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय) के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

शिक्षा

सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय) के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय) के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय) के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 6 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के दो मेधावी छात्रों अर्पित गोयल एवं अभितेज कुमार सिन्हा को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2019 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top