
नई दिल्ली. अपने विवादास्पद बयानों से अक्सर चर्चा में बने रहने वाले केंद्रीय मंत्री और BJP के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर दो सौ बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों का DNA एक है और राम मंदिर दोनों मिलकर बनाएंगे। अपनी बातों पर जोर देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर दो सौ प्रतिशत बनेगा।
उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं। धर्म अलग-अलग हैं इबादत अलग-अलग हैं लेकिन पूर्वज एक हैं। गिरिराज ने कहा कि राम मंदिर में मुसलमानों की भी आस्था है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर मंदिर बनाएंगे।
वहीं BJP के एक और फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट भी चाहता है कि हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनाए। साक्षी ने कहा- हम सब भाई-भाई हैं और हिंदू-मुसलमान राम मंदिर का निर्माण करेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।