होम कोहली को प्रेसिडेंट ने दिए पद्मश्री

देश

कोहली को प्रेसिडेंट ने दिए पद्मश्री

नई दिल्ली : प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी एनसीपी प्रेसिडेंट शरद पवार सद्गुरु जग्गी वासुदेव को पद्म विभूषण और विराट कोहली साक्षी मलिक समेत देश के 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री अवॉर्ड दिए गए।

कोहली  को प्रेसिडेंट ने दिए पद्मश्री

इस मौके पर नरेंद्र मोदी लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेता और मंत्री भी शामिल हुए । बता दें कि इस बार 26 जनवरी के मौके पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना गया था। 

1. शरद पवार: पवार सभी पार्टियों के बीच अपने बेहतर रिश्तों और एग्रीकल्चर सेक्टर पर अपनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र के नेता पवार जब 75 साल के हुए तो उनके जन्मदिन के प्रोग्राम में मोदी-सोनिया-मनमोहन जैसे हर दल के बड़े नेताअों ने शिरकत की थी।

2. मुरली मनोहर जोशी:पद्म विभूषण के लिए चुने गए मुरली मनोहर जोशी संघ से जुड़े रहे हैं और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। वे अभी बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने मोदी के लिए बनारस की सीट छोड़ी थी। वे डॉक्टरेट हैं और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के टीचर रहे हैं।
3. सद्गुरु जग्गी वासुदेव:वे आध्यात्मिक गुरु और विचारक हैं।
4. के.जे. येसुदास: केरल के मशहूर संगीतकार फिल्म प्लेबैक सिंगर भी रहे हैं।
5.कर्नाटक के स्पेस साइंटिस्ट उडुपी रामचंद्र राव
6.एमपी के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत)
7.लोकसभा के पूर्व स्पीकर पीए संगमा (मरणोपरांत)
पद्म भूषण : 7 नामों में एक विदेशी
8. राजस्थान के मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट
9. यूपी के संस्कृत प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी
10. महाराष्ट्र के रहने वाले और फादर ऑफ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी इन इंडिया कहे जाने वाले डॉ. तेहेमटन इरच उदवादिया
11. गुजरात के आध्यात्मिक गुरु और रिकॉर्ड 304 किताबें लिख चुके श्री रत्न सुंदर महाराज
12. बिहार के योगगुरु निरंजन नंद सरस्वती
13. कभी मोदी को मौत का सौदागर कह कर स्टेज पर इनवाइट कर चुके सीनियर जर्नलिस्ट और पॉलिटिकल एनालिस्ट चो. रामास्वामी (मरणोपरांत)
14.महाचकरी सिरिनघोर्ण (साहित्य-शिक्षा) थाइलैंड
पद्मश्री अवॉर्ड: 75 लोगों में 8 खिलाड़ी
1. विराट कोहली:महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कैप्टन बने विराट कोहली को भी पद्मश्री के लिए चुना गया।
2. दीपा कर्माकर:दीपा ओलिंपिक में जिमनास्ट के फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वे प्रोडूनोवा वॉल्ट करने वाली दुनिया की पांचवीं महिला हैं।
3. मरियप्पन थंगवेलु: 2016 में रियो पैरालिंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले मरियप्पन को पद्मश्री मिला। बचपन में एक हादसे में उनके पैर पर बस चढ़ गई थी। इसके बावजूद उन्होंने हाई जम्प में कैरियर बनाया।
4. शेखर नायक:ब्लाइंड क्रिकेट टीम के प्लेयर हैं।
5. आर.पी. श्रीजेश:हॉकी टीम के कप्तान और गोलकीपर हैं।
6. विकास गौड़ा:डिस्कस थ्रो के प्लेयर हैं।



नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top