होम एक बार फिर खून का रिश्ता हुआ शर्मनाक भाई ने नही किया बहन का अंतिम संस्कार

देश

एक बार फिर खून का रिश्ता हुआ शर्मनाक भाई ने नही किया बहन का अंतिम संस्कार

फैजाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र जाना बाजार इलाके में जहां पर परिजनों की मौजूदगी के बावजूद एक वृद्ध महिला का दाह संस्कार गांव के लोगों ने मिलकर किया |

एक बार फिर खून का रिश्ता हुआ शर्मनाक भाई ने नही किया बहन का अंतिम संस्कार

फैजाबाद : फैजाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र जाना बाजार इलाके में जहां पर परिजनों की मौजूदगी के बावजूद एक वृद्ध महिला का दाह संस्कार गांव के लोगों ने मिलकर किया | वही मृत वृद्ध महिला के सगे भाई ने महिला का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया जिसके बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया | यह वृद्ध महिला बीते कई महीनों से गांव में घूम रही थी और उसे मानसिक रुप से अर्द्धविक्षिप्त बताया जा रहा था |

मिली जानकारी के अनुसार हैदरगंज थाना क्षेत्र के खोदुपुर के रहने वाले रामसकल की बड़ी बहन राजपति 80 वर्षीय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था | वह बीते कई महीनों से अपने ससुराल पुरखिपुर में घूमते हुए हैदरगंज बाजार में आकर रहती थी | वृद्ध महिला के मायके पक्ष के लोगों कई बार उसे अपने साथ अपने घर ले गए लेकिन महिला वापस वहां से हैदरगंज बाजार चली जाती थी जिसके बाद परिवार के लोगों ने महिला को उसी के हाल पर छोड़ दिया | हैदरगंज बाजार के लोगों ने महिला को बिस्तर और खाना देना शुरु कर दिया महिला दिन भर रोड पर टहलती रहती थी और शाम को एक झोपड़े में सो जाती थी | मंगलवार की रात भी महिला को खाना देने जब लोग गए तो पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है | जिसके बाद मामले की सूचना महिला के मायके पक्ष में दी गई | इसके बाद वृद्ध महिला का भाई मौके पर तो जरूर आया लेकिन काफी दबाव देने के बाद भी भाई ने अर्द्धविक्षिप्त महिला का दाह संस्कार करने से मना कर दिया | जिसके बाद गांव के लोगों ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी उठाते हुए वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top