
पुलिस में भर्ती होने के लिए हर देश के अपने नियम कानून होते हैं लेकिन पुलिस में भर्ती होने के लिए ऐसा टेस्ट भी देना पड़ता है जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। इंडोनेशिया में महिलाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने के लिए उन्हें वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। यहां पर महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए हर प्रूफ करना पड़ता है कि वह वर्जिन है। इसके बाद ही उन्हें पुलिस की नौकरी मिलती है।
इतना ही नहीं अजीब बात तो यह है कि इसके लिए एक विशेष कमेटी भी बनाई जाती है जो महिलाओं का चयन करती है और इसमें सभी पुरुष होते हैं। कमेटी द्वारा महिला का चयन करने के बाद उसे वहां जाकर वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि साल 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) ने इस पर आपत्ति जताते हुए गाइडलाइन्स भी जारी की थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।