होम जानें आयुर्वेद के अनुसार फलों के खाने सही समय और तरीका

स्वास्थ्य

जानें आयुर्वेद के अनुसार फलों के खाने सही समय और तरीका

आयुर्वेद में हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के हर एक तरीके के बारे में विस्तार से विवरण मिलता है। उसमें यह बताया गया है कि किस समय उठना चाहिये और दिन भर में कब क्या खाना चाहिये जिससे हमारा पाचन तंत्र सही रहे। आज के समय में अधिकतर लोग पेट से जुड़ी बीमारियों को लेकर परेशान रहते हैं।

जानें आयुर्वेद के अनुसार फलों के खाने सही समय और तरीका

आयुर्वेद में हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के हर एक तरीके के बारे में विस्तार से विवरण मिलता है। उसमें यह बताया गया है कि किस समय उठना चाहिये और दिन भर में कब क्या खाना चाहिये जिससे हमारा पाचन तंत्र सही रहे।
आज के समय में अधिकतर लोग पेट से जुड़ी बीमारियों को लेकर परेशान रहते हैं। आपको बता दें कि ऐसा नहीं है वे अच्छी चीज नहीं खाते हैं लेकिन उनका खाने का टाइम इतना गलत होता है या फिर तरीका सही नहीं होता जिससे वे फायदों को हासिल नहीं कर पाते हैं।
फलों को लेकर भी आयुर्वेद में काफी कुछ लिखा गया है और बताया गया है फलों को खाने का सही वक़्त क्या है।

फल खाने का सही तरीका -
1. हमेशा ताजे फल खाएं और इसे दूध, दही या किसी चीज के साथ बिल्कुल भी ना खाएं। इसे खाने के कम से कम आधे घंटे तक कुछ भी ना खाएं।
2. कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें आप दिन भर में कभी भी खा सकते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें शाम को नहीं खाना चाहिये।
3. फलों को खाने का सबसे सही वक़्त सुबह का होता है। आप सुबह खाली पेट फल खाएं तो वो बहुत फायदेमंद है। सिर्फ सिट्रस या खट्टे फलों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिये क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। केला, सेब और आम जैसे फलों को आप सुबह खा सकते हैं।
4. अगर आप तरबूज खा रहे हैं तो उसके साथ कोई भी दूसरी चीज ना खाएं।
5. सभी तरह के बेरी को जैसे कि ब्लूबेरी, अंगूर, चेरी इत्यादि को आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। सिर्फ स्ट्रॉबेरी को सुबह ना खाएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top