होम कामसूत्र के अनुसार स्त्रियों को चाहिए ऐसे मर्द

रिलेशनशिप

कामसूत्र के अनुसार स्त्रियों को चाहिए ऐसे मर्द

कामसूत्र सदियों से रतिक्रिया और संभोग के बारे में बताता आ रहा है। यह किताब 400 ईसा पूर्व और 200 ईस्‍वी के बीच लिखी गई थी। यह किताब संभोग और सेक्‍स पॉजिशन के अलावा लव लाइफ से जुड़ी दूसरे महत्‍वपूर्ण पहलूओं के बारे में भी बताता है।

कामसूत्र के अनुसार स्त्रियों को चाहिए ऐसे मर्द

कामसूत्र सदियों से रतिक्रिया और संभोग के बारे में बताता आ रहा है। यह किताब 400 ईसा पूर्व और 200 ईस्‍वी के बीच लिखी गई थी। यह किताब संभोग और सेक्‍स पॉजिशन के अलावा लव लाइफ से जुड़ी दूसरे महत्‍वपूर्ण पहलूओं के बारे में भी बताता है। आज हम आपको बताते हैं कामसूत्र के खास गुण जिससे पुरुष स्त्रियों को रिझाने में ज्यादा सफल होते हैं।

कामसूत्र के खास गुण -

1- साहसी और शूरवीर : कामसूत्र में उल्लेख किए गए सूत्रों के अनुसार साहसी और शूरवीर पुरुष हमेशा से ही महिलाओं को आकर्षित करने में सफल रहे हैं।

2- विद्वता का गुण : कामसूत्र के अनुसार विद्वता वह गुण है जो पुरुषों में होनी चाहिए. ऐसे गुण वाले पुरुष महिलाओं को रिझाने में सफल रहते हैं।

3- भावनाओं को समझना : जिन पुरुषों के भीतर विश्वास और दूसरों की भावनाओं को समझने का गुण होता है वो स्त्रियों को रिझाने में कामयाब रहते हैं।

4- महत्वाकांक्षी और उत्साही : कामसूत्र के अनुसार जो पुरुष महत्वाकांक्षी और उत्साही होते हैं उनकी ओर स्त्रियां आसानी से और जल्दी से आकर्षित होती हैं।

5- कहानी सुनाने का गुण : कामसूत्र के अनुसार जिन पुरुषों में कविता या कहानी सुनाने और वर्णन करने की कुशलता होती है उनकी ओर स्त्रियां जल्दी आकर्षित होती हैं।

6- दूसरों की निंदा से रहे दूर : कामसूत्र में उल्लेख किए गए गुणों के अनुसार पुरुषों को त्‍यागी होना चाहिए और दूसरों की निंदा करने से बचना चाहिए।

7- शक्तिशाली और रहमदिल : शक्तिशाली पुरुष भी स्त्रियों के बीच पसंद किए जाते हैं. साथ ही महिलाओं के प्रति रहमदिल व्‍यवहार करने वाले पुरुष स्त्रियों के बीच प्रतिष्‍ठा पाते हैं।

8- स्थायी रुप से करें प्रेम : कामसूत्र के अनुसार हर महिला पुरुषों से यह उम्मीद करती है कि वो अपनी स्त्री से स्थायी रुप से प्रेम करें।

9- स्त्रियों पर मोहित ना होने वाले : कामसूत्र के अनुसार जो पुरुष किसी भी स्त्री पर मोहित नहीं होते हैं वो पुरुष श्रेष्ठ माने जाते हैं, ऐसे गुणोंवाले पुरुष स्त्रियों को अधिक भाते हैं।

10- बिना कंफ्यूजन के काम करनेवाले : कामसूत्र के अनुसार जो पुरुष शंका रहित या बिना कंफ्यूजन होकर अपने काम को अंजाम देते हैं वो जल्द ही स्त्रियों के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top