
बहराइच। दिनांक 01.11.2019 को थाना स्थानीय पर गठित टीम द्वारा दौरान रात्रिगश्त में कष्टम कार्यालय के सामने सीमान्त पीजी कालेज जाने वाली सड़क के पास से एक व्यक्ति इसलाम उर्फ लाल बादशाह पुत्र अब्बास अली निवासी नई बस्ती कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच के पास से 500 ग्राम चरस के साथ समय करीब 2:45 बजे पकड़ा गया उपरोक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 398/19 धारा 8/20 एनडीपीएस0एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पान्डेय थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
2. आरक्षी अशोक कुमार यादव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
3. आरक्षी रणजीत सिंह यादव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।