होम अफगानी राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के भाई ने तालिबान लड़ाकों से मिलाया हाथ, पूरी तरह से मदद करने का किया ऐलान

समाचारविदेश

अफगानी राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के भाई ने तालिबान लड़ाकों से मिलाया हाथ, पूरी तरह से मदद करने का किया ऐलान

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाई हशमत गनी अहमदजई ने तालिबान लड़ाकों से हाथ मिला लिया है। और उन्होंने आतंकी संगठन का हर संभवव मदद करने का भरोसा जताया है।

अफगानी राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के भाई ने तालिबान लड़ाकों से मिलाया हाथ, पूरी तरह से मदद करने का किया ऐलान

अफगानी राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के भाई ने तालिबान लड़ाकों से मिलाया हाथ, पूरी तरह से मदद करने का किया ऐलान 

Afghanistan: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाई हशमत गनी अहमदजई ने तालिबान लड़ाकों से हाथ मिला लिया है। और उन्होंने आतंकी संगठन का हर संभवव मदद करने का भरोसा जताया है। बता दें कि काबुल पर तालिबान के कब्जे से ठीक पहले अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए थे। 

इंडिया टुडे ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा है कि अफगान संकट के बीच अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाई हशमत गनी अहमदजई ने कथित तौर पर तालिबान को समर्थन देने की घोषणा की है। कुचिस की ग्रैंड काउंसिल के प्रमुख हशमत गनी अहमदजई ने तालिबान नेता खलील-उर-रहमान और धार्मिक विद्वान मुफ्ती महमूद जाकिर की उपस्थिति में तालिबान के लिए अपने समर्थन की घोषणा की। बता दें कि तालिबान अफगान में सरकार बनाने की कवायदें कर रहा है। 

लड़ाकों से हाथ मिलाने की यह खबर जहां एक ओर अशरफ गनी के लिए बड़ा झटका है, वहीं तालिबान के लिए किसी अच्छी खबर से कम नहीं है। काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद से ही फरार अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात में डेरा जमाए हुए हैं। साथ ही अशरफ गनी वतन वापसी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में भाई का दुश्मन तालिबान के साथ मिलना किसी झटके से कम नहीं है। अफगानिस्तान के नाम संदेश में अशरफ गनी ने कहा था कि उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ देश से बेदखल किया गया। भगोड़ा कहने वालों को उनके बारे में जानकारी नहीं है। अशरफ गनी ने कहा कि सुरक्षा वजहों से मैं अफगानिस्तान से दूर हूं। अगर मैं वहां रहता तो काबुल में कत्लेआम मच जाता। किसी अनहोनी से बचने के लिए मैंने देश छोड़ा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top