होम भारत से वापस अफगानिस्तान भेजा गया युवक बना तालिबानी लड़ाका, हथियार लहराते हुए तस्वीर आई सामने

समाचारदेश

भारत से वापस अफगानिस्तान भेजा गया युवक बना तालिबानी लड़ाका, हथियार लहराते हुए तस्वीर आई सामने

महाराष्ट्र के नागपुर में अवैध रूप से रह रहे एक अफगानी नागरिक को इसी साल प्रशासन ने उसे अफगानिस्तान वापस भेज दिया था। अब वह तालिबानी लड़का बन गया है।

भारत से वापस अफगानिस्तान भेजा गया युवक बना तालिबानी लड़ाका, हथियार लहराते हुए तस्वीर आई सामने

भारत से वापस अफगानिस्तान भेजा गया युवक बना तालिबानी लड़ाका, हथियार लहराते हुए तस्वीर आई सामने 

महाराष्ट्र के नागपुर में अवैध रूप से रह रहे एक अफगानी नागरिक को इसी साल प्रशासन ने उसे अफगानिस्तान वापस भेज दिया था। अब वह तालिबानी लड़का बन गया है। हाथों में हथियार लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा, ''नूर मोहम्मद अजीज मोहम्मद (30) अवैध रूप से नागपुर में पिछले 10 सालों से रह रहा था। वह शहर के दिघोरी इलाके में किराए के घर में रह रहा था। एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की थी। 23 जून को उसे हिरासत में लेकर अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया।''

उन्होंने कहा, ''वापसी के बाद वह संभवत: तालिबान में शामिल हो गया है। बंदूक पकड़े उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।'' उस समय जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि वह 2010 में 6 महीने के टूरिस्ट वीजा पर नागपुर आया था। बाद में उसने शरणार्थी दर्जे के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। लेकिन वह नागपुर में ही रहने लगा था।'' 

एक अन्य पुलिसकर्मी बने बताया कि नूर मोहम्मद का असली नाम अब्दुल हक था और उसका भाई तालिबान के लिए काम करता है। पिछले साल नूर का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। बाद में जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसे बाएं कंधे पर गोली का भी निशान था। जब उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की गई तो पता चला कि वह कुछ आतंकवादियों को भी फॉलो करता था। 

आपको बता दें कि तालिबान ने रविवार 15 अगस्त को काबुल पर कब्जे के साथ अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लिया। राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं तो सेना भी हथियार डाल चुकी है। इसके बाद पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान लड़ाकों का कब्जा हो गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top