होम अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा- भाजपा पहले फेंकू सरकार थी अब हो गई है बेंचू सरकार

राज्यउत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा- भाजपा पहले फेंकू सरकार थी अब हो गई है बेंचू सरकार

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा- भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गई है।

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा- भाजपा पहले फेंकू सरकार थी अब हो गई है बेंचू सरकार

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा- भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गई है। यह सरकार रेल बेच रही है, पटरी और स्टेशन बेच रही है। सड़कें, एयरपोर्ट और रेल बेंच रही है। वह सब कुछ बेचने पर उतारू है। जब राष्ट्रीय सम्पत्तियां बिक जाएंगी तो क्या करेगी सरकार? 

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना कहा, बिजली के करेंट का झटका भाजपा को लगना जरूरी-

अखिलेश यादव ने आज बीकेटी इंटर कालेज, लखनऊ में समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह की प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण के पश्चात् आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना और कहा- 

यूपी की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के बावजूद उत्तर प्रदेश में बिजली का संकट है। भाजपा ने विद्युत उत्पादन बढ़ाने का कोई काम नहीं किया। यहां मीटर तेज चलता है। बिजली का बिल बढ़कर आता है। सीएम 3X66 थर्मल पावर प्लांट के बारे में कुछ जानते नहीं। कहा कि भाजपाई समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में बिजली बिल कम किए जाने की बात की आशंका में डरे हुए हैं। बिजली के करेंट का झटका भाजपा को लगना जरूरी है। 

भाजपा पहले फेंकू सरकार थी अब हो गई है बेंचू सरकार: अखिलेश

भाजपा ऐसे कानून ला रही है जिससे देश की मालिक कम्पनी होगी और वही सरकार चलाएगी। तब शायद फिर आजादी की दूसरी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गयी है। यह सरकार रेल बेच रही है, पटरी और स्टेशन बेच रही है। सड़कें, एयरपोर्ट और रेल बेंच रही है। वह सब कुछ बेचने पर उतारू है। जब राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ बिक जाएंगी तो सरकार क्या करेगी? कहा कि भाजपा सब बेच कर कुछ उद्योगपतियों को सौंप रही है। भाजपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता को धोखा दे रही है। कोरोना काल में ऐसा लॉक डाउन किया कि लोग बर्बाद हो गए। 

कोरोना काल में हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: अखिलेश-

लोगों की नौकरी, रोजगार, व्यापार खत्म हो गया। बेरोजगारी बढ़ गई। लॉकडाउन के समय जनता को अनाथ छोड़ दिया गया। कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी। मरीजों को अस्पतालों में बेड, दवा और इलाज नहीं मिला। आक्सीजन के लिए भटकना पड़ा। विषेशज्ञों की चेतावनी के बाद भी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी। कहा कि कोरोना काल में इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कोरोना काल में भाजपा ने आंख-कान बंद कर लिया था। उन्होंने कहा कि हमें तीसरी लहर के दौर में सावधानी बरतना होगा।

नोटबंदी से नहीं मिटा भ्रष्टाचार-

अखिलेश यादव नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा,नोटबंदी से भ्रष्टाचार मिटा नहीं, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। किसान की वजह से अर्थव्यवस्था सम्भाली है। 2 साल में शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई है। आनलाइन पढ़ाई पटरी पर नहीं है। समाजवादी सरकार होती तो हर घर में लैपटाप पहुंचता। अभी भाजपा सरकार ने स्मार्ट फोन देने की घोषणा की वह तो पहले से बहुतों के पास है। अब समय कहां बचा है जो वे वादा निभा पाएंगे। कहा कि लखनऊ में आउटर रिंग रोड अभी तक नहीं बन पाया। मेट्रो जहां तक चली थी, उसके आगे नहीं बढ़ी। सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 323 किलोमीटर 22 महीने में बन गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अभी तक पूरी नहीं हुई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top