
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर पेरिस में हमला होने की खबर आई है। प्रातप जानकारी के अनुसार मल्लिका के अपार्टमेंट के पास कुछ लोगों ने उनपर आंसू गैस छोड़ी और साथ ही मारपीट भी की। मल्लिका उस समय अपने दोस्त के साथ थीं। घटना की पुलिस ने पुष्टि की है।
ज्ञात हो मल्लिका का ये वही अपार्टमेंट है जहां हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियन के साथ भी मारपीट और लूटपाट हुई थी। फ्रांस के अखबार ने इस घटना का ब्योरा आज छापा कि कैसे नकाबपोश मल्लिका के फ्लैट में घुसे और बिना कुछ कहे उनपर हमला कर किया। इसके बाद हमलावर भाग गए। हमले के बाद मल्लिका और उनके दोस्त ने इमरजेंसी सर्विस को फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें आई हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।