होम सी.एम.एस. छात्र ने जोनल डिक्लमेशन प्रतियोगिता में बाजी मारी

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. छात्र ने जोनल डिक्लमेशन प्रतियोगिता में बाजी मारी

सी.एम.एस. छात्र ने जोनल डिक्लमेशन प्रतियोगिता में बाजी मारी

सी.एम.एस. छात्र ने  जोनल डिक्लमेशन प्रतियोगिता में बाजी मारी

लखनऊ, 29 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस शाखा के कक्षा-8 के छात्र अभिराज प्रताप सिंह नेगी ने ए.एस.आई.एस.सी. जोनल डिक्लमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। यह सूचना सी.एम.एस. के हेड कम्यूनिकेशन श्री ऋषि खन्ना ने दी। श्री खन्ना ने बताया कि कई विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें अभिराज ने अपनी ओजस्वी वाणी, शक्तिशाली प्रदर्शन व गहरे विचारों से सभी निर्णायकों व उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और जोनल चैम्पियन का खिताब व प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। श्री खन्ना ने कहा कि अभिराज की ये उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यन्त गर्व की बात है। अभिराज अपनी  जीत का श्रेय सी.एम.एस. के स्वच्छ व शालीन वातावरण व अपने अध्यापकों और माता पिता की प्रेरणा को देते है। सी.एम.एस. की प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की व अभिराज को बधाई दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top