होम #कर्नाटक निकाय चुनाव, मायावती की बीएसपी ने खोला खाता

देश

#कर्नाटक निकाय चुनाव, मायावती की बीएसपी ने खोला खाता

कर्नाटक के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों पार्टियां एकजुट होकर मैदान में उतरीं और शहरी निकाय चुनाव में करीब 50 फीसदी से ज्यादा सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस चुनाव में जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है

#कर्नाटक निकाय चुनाव, मायावती की बीएसपी ने खोला खाता

कर्नाटक के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों पार्टियां एकजुट होकर मैदान में उतरीं और शहरी निकाय चुनाव में करीब 50 फीसदी से ज्यादा सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस चुनाव में जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीं दूसरे नंबर पर BJP रही, जेडीएस ने तीसरा स्थान हासिल किया है। निकाय चुनाव में मायावती की पार्टी BSP ने भी अपना खाता खोला है। BSP ने निकाय चुनाव में कुल 13 सीटों पर जीत हासिल की है।

BSP के खाते में गई 13 सीटें -

पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जेडीएस के साथ गठबंधन में उतरी BSP ने एक सीट जीत कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी और अब मायावती की पार्टी ने कर्नाटक निकाय चुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बहुजन समाज पार्टी ने निकाय चुनाव में 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले BSP की ये जीत बेहद अहम मानी जा रही है। खास तौर से मायावती के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर अपनी पार्टी को लेकर जाने के लिए ये नतीजे काफी अहम हो सकते हैं।

कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, BJP दूसरे नंबर पर -

कर्नाटक में 21 जिलों की 102 शहरी निकायों के 2664 वार्डों के लिए 31 अगस्त को मतदान हुआ था। सोमवार को इसके नतीजे सामने आ गए। इसमें कांग्रेस 982 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दूसरे नंबर पर BJP है जिसके खाते में 929 सीटें गई हैं। वहीं कांग्रेस के साथ प्रदेश सत्ता चला रही जेडीएस को 375 सीटों पर जीत मिली है। बहुजन समाज पार्टी 13 और अन्‍य के खाते में 328 सीटें गई हैं।

नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं - 

येदुरप्पा कर्नाटक शहरी निकाय चुनाव में BJP के प्रदर्शन पर पार्टी के अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने कहा कि नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं। भाजपा को ज्यादा सीटें जीतने चाहिए थीं लेकिन हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि इन नतीजों का 2019 में लोकसभा चुनाव पर असर नहीं होगा और वो परिणाम इससे अलग होगा। येदुरप्पा ने कहा कि 2019 में भाजपा कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज करेगी।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top