होम लालू यादव के 12 ठिकानों पर CBI का छापा

देश

लालू यादव के 12 ठिकानों पर CBI का छापा

CBI ने शुक्रवार सुबह लालू के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2006 मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू पर होटल आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

 लालू यादव के 12 ठिकानों पर CBI का छापा

नई दिल्ली : CBI ने शुक्रवार सुबह लालू के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2006 मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू पर होटल आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। CBI ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, सरला गुप्ता (आरजेडी नेता पीसी गुप्ता की पत्नी) के खिलाफ मामला दर्ज किया। CBI ने IRCTC के एमडी रहे पीके गोयल और सुजाता समूह के विज कोचर, मेसर्स लारा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चारा घोटाले से जुड़ी सुनवाई के लिए विशेष अदालत में उपस्थित होने के लिए लालू झारखंड स्थित रांची पहुंचे हैं। यहां उन्होंने छापेमारी पर पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए कहा कि वो अभी अदालत की कार्रवाई के बाद इस पर बयान देंगे। वहीं इस कार्रवाई पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने इसे लोकतंत्र का सबसे काला दिन बताया है। झा ने छापेमारी के सवाल पर कहा यह लोकतंत्र का सबसे काला दिन है। फिर भी हम कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। हम इससे झुकेंगे नहीं।
कानून कर रहा है अपना काम राज्य के नवादा से सांसद और केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री गिरीराज सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। अब नीतीश जी चुप्पी साध कर नहीं रह सकते। उन्हें बोलना होगा और अपना रुख स्पष्ट करना होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने पूरे मामले पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। इसमें सरकार या पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री के पद से हटाना चाहिए। इस मसले पर राजद की बिहार इकाई के मुखिया डॉ. आरसी पूर्वे ने कहा कि यह बदला लेने की साजिश और राजनीति है बिहार में गठबंधन मजबूत है और हम एकजुट हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top