होम दिल्ली पुलिस का भगवाकरण कर रही केंद्र सरकारः AAP

देश

दिल्ली पुलिस का भगवाकरण कर रही केंद्र सरकारः AAP

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर तीखा हमला करते हुए उसपर दिल्ली पुलिस का ‘भगवाकरण’ करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस का भगवाकरण कर रही केंद्र सरकारः AAP

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर तीखा हमला करते हुए उसपर दिल्ली पुलिस का ‘भगवाकरण’ करने का आरोप लगाया है। मोदी और आप सरकार के बीच लगातार तकरार होती रहती है। अरविंद केजरीवाल सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल, पुलिस और एसीबी के माध्यम से तथा तबादलों और तैनातियों पर कब्जा करके केंद्र ने दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने के लिए ‘घटिया रणनीतियों’ का इस्तेमाल किया। सिसोदिया ने कहा कि एक निजी स्कूल में छह वर्षीय बच्चे की मौत हुई लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को बुरी तरह से पीटा गया। इसके अलावा बलात्कार और हत्याओं के कई अपराध हुए हैं लेकिन पुलिस किसी को भी नहीं पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय पुलिस आप के एक विधायक को पकड़ रही है जिसका अपनी पत्नी से झगड़ा है और अन्य विधायक को पकड़ रही है जिसका अधिकारियों से झगड़ा हुआ। आप के एक साल के कार्यकाल में अब तक दंगा करने, घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी सहित विभिन्न आरोपों में पार्टी के छह विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि खाकी का बहुत ज्यादा भगवाकरण किया जा रहा है। ऐसा किसी और राज्य में पहले नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस के कर्मी अपनी जान की कुर्बानियां देकर सम्मान पाते हैं, लेकिन केंद्र दिल्ली पुलिस का भगवाकरण कर रहा है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top