होम सी.एम.एस. के कैम्ब्रिज स्कूल ने दिया उत्कृष्ट IGCSE (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. के कैम्ब्रिज स्कूल ने दिया उत्कृष्ट IGCSE (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम

सी.एम.एस. के कैम्ब्रिज स्कूल ने दिया उत्कृष्ट IGCSE (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम

सी.एम.एस. के कैम्ब्रिज स्कूल ने दिया उत्कृष्ट IGCSE (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम

लखनऊ, 25 मई। सिटी मोंटेसरी स्कूल, कैम्ब्रिज सेक्शन आईजीसीएसई (कक्षा 10) के छात्रों ने आज घोषित परीक्षा परिणाम IGCSE (कक्षा 10) कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (CAIE) परीक्षा परिणाम देकर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। सीएमएस कैम्ब्रिज सेक्शन के दो छात्रों, याहया अशरफ और संस्कृति सहगल ने सभी विषयों में A* हासिल किया, जिनमें से प्रत्येक ने ‘8 A*’’ ग्रेड की एक बड़ी संख्या हासिल की। इस वर्ष कुल 21 छात्रों ने IGCSE परीक्षा दी, जिसमें से 56.5% छात्रों ने A* और A ग्रेड हासिल किया। सीएमएस कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों को कुल 53A* और 39A ग्रेड प्राप्त हुए हैं।

      ज्ञातव्य हो कि भारत के लगभग 430 शीर्ष स्कूल कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (CAIE) परीक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं, जिनमें से अधिकांश मुख्य रूप से मुंबई, बैंगलोर और दिल्ली एवं एनसीआर में स्थित हैं। सीएमएस कैम्ब्रिज सेक्शन लखनऊ का एकमात्र CAIE से संबद्ध स्कूल है।

      सिटी मोंटेसरी स्कूल के संस्थापक प्रबंधक डॉ जगदीश गांधी ने सभी छात्रों और उनके शिक्षकों को बधाई दी और कहा “हमें खुशी है कि सीएआईई बोर्ड के साथ हमारा जुड़ाव हमें लखनऊ के युवाओं को एक अलग तरह की शिक्षाशास्त्र उपलब्ध कराने में सक्षम बनाता है, कि उन्हें आज की दुनिया के लिए आवश्यक कौशल के साथ तैयार करता है, और हम ऐसी असाधारण प्रतिभा का पोषण करते हैं।’’

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top