होम साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल जापान रवाना

राज्यउत्तर प्रदेश

साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल जापान रवाना

साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल जापान रवाना

साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रतिभाग हेतु  सी.एम.एस. छात्र दल जापान रवाना

लखनऊ, 5 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) का 12 सदस्यीय छात्र दल ‘सकूरा साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम’ में प्रतिभाग हेतु जापान रवाना हो गया। जापान रवानगी से पूर्व सी.एम.एस. शिक्षकों व अभिभावकों ने अमौसी एअरपोर्ट पर छात्र दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम जापान सरकार की शैक्षिक संस्था ‘जापान साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी एजेन्सी (जे.एस.टी.) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विश्व के लगभग 30 देशों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। जापान रवाना होने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र सदस्यों में शशांक रंजन, अनुराग सिंह, यश नेहरा, अथर्व मोहन, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, समर्थ रघुवंशी, अवी मिश्रा, शुभ शुक्ला, शिवांश मौर्या, मानस सक्सेना एवं ऐशान श्रीवास्तव शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका सुश्री त्रिगुणा सिंह कर रही हैं।इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र जापान के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च इन्स्टीट्यूट का भ्रमण करंेगे एवं इस दौरान एडवांस साइन्स एवं टेक्नोलॉजी पर विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने साथ ही प्रायोगिक परीक्षण भी प्राप्त करेंगे। साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रतिभाग हेतु जापान रवाना होने वाले छात्र विज्ञान विषय में काफी रुचि रखते हैं एवं इस विषय में काफी गहरा ज्ञान रखते हैं। इसी क्षमता की बदौलत इन छात्रों का साइन्स प्रोग्राम हेतु चयन किया गया है। सी.एम.एस. छात्रों की जापान यात्रा का सम्पूर्ण खर्च आयोजकों द्वारा वहन किया जा रहा है जिसमें आने-जाने की हवाई यात्रा, रहना-खाना व स्थानीय भ्रमण आदि शामिल हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top