होम सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में छात्रों ने दी भारतरत्न लता जी को भावभीनी श्रद्धान्जलि

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में छात्रों ने दी भारतरत्न लता जी को भावभीनी श्रद्धान्जलि

सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में छात्रों ने दी भारतरत्न लता जी को भावभीनी श्रद्धान्जलि

सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में छात्रों ने दी भारतरत्न लता जी को भावभीनी श्रद्धान्जलि

लखनऊ, 7 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सुर सम्राज्ञी भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सारी मानवता के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। डा. गाँधी ने कहा कि लता जी की सुरीली आवाज वास्तव में परमपिता परमात्मा के वरदान स्वरूप थी जिसने भारत ही नहीं अपितु सारी विश्व मानवता को एकता का संदेश दिया। सुश्री लता जी न सिर्फ संगीत की दुनिया में सिरमौर थी अपितु व्यक्तिगत जीवन में भी प्रेम, दया व करूणा की प्रतिमूर्ति थी, जिसके लिए सारी मानवता सदैव उनकी आभारी रहेगी।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी  कैम्पसों में आज सी.एम.एस. के 55000 छात्र-छात्राओं ने सुर सम्राज्ञी भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित हुए उन्हें नमन किया एवं उनके निधन को सारे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सी.एम.एस. कानपुर रोड एवं सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पसों में आज एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहाँ सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की। इस अवसर पर, सी.एम.एस. छात्र-छात्राओं ने स्व. लता जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डालते हुए एक स्वर से कहा कि स्व. लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सारी दुनिया में प्रेम एवं भाईचारे का संदेश पहुंचाया, जिसके लिए सारी विश्व मानवता उनकी ऋणी है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top