होम राष्ट्रीय कविता पाठ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को सिल्वर मेडल

राज्यउत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय कविता पाठ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को सिल्वर मेडल

राष्ट्रीय कविता पाठ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को सिल्वर मेडल

राष्ट्रीय कविता पाठ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को सिल्वर मेडल

लखनऊ, 17 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-4 की प्रतिभाशाली छात्रा कृशिता सोनी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ‘सक्सेस ऑफ किड्स’ के तत्वावधान आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करने, उनमें आत्मविश्वास का संचार करने एवं उनके ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयाजित की गई, जिसमें देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने बड़े आत्मविश्वास से कविता पाठ कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

                सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top