
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। रणबीर और दीपिका की जोड़ी को फिल्म इंडस्ट्री में सफल जोड़ियों में शुमार किया जाता हैं। इस जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। और इस जोड़ी को हिट जोड़ी में शुमार किया जाता हैं।
रणबीर और दीपिका ने साथ में 'बचना ए हसीनों','ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में काम किया है। इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए एक खुशखबरी हैं। जी हां आपको बता दें कि अब यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि दीपिका ने हाल ही में फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है। दीपिका इस फिल्म में काम करने की दिलचस्पी ले रही है। फिल्म में दीपिका के अलावा रणबीर कपूर और अजय देवगन का भी चयन किया जा सकता है। यदि सब कुछ सही रहा तो एक बार फिर रणबीर-दीपिका की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आयेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।