होम Delhi: दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर, जानें यह कैसे कम करेगा दिल्ली का प्रदूषण

राज्यदिल्ली

Delhi: दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर, जानें यह कैसे कम करेगा दिल्ली का प्रदूषण

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस स्मॉग टॉवर का उद्घाटन सोमवार (23 अगस्त) को किया है।

Delhi:  दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर, जानें यह कैसे कम करेगा दिल्ली का प्रदूषण

Delhi: दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टॉवर, जानें यह कैसे कम करेगा दिल्ली का प्रदूषण 

New Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस स्मॉग टॉवर का उद्घाटन सोमवार (23 अगस्त) को किया है। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मौजूद थे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्मॉग टॉवर का उद्घाटन करने के बाद कहा, प्रदूषण से लड़ने और दिल्ली की हवा साफ करने के लिए आज दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया जा रहा है। इस तकनीक को हमने अमेरिका से आयात किया है। ये स्मॉग टॉवर 24 मीटर ऊंचा है। ये किलोमीटर के दायरे की हवा को साफ करेगा।'' 

जानें स्मॉग टॉवर की खासियत

ये स्मॉग टॉवर प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ कर सकता है। लेकिन ये कितना प्रभावी है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि पंजाब और हरियाणा से दिल्ली के रास्ते में खेतों में जलाने वाली पलारी का धुआं कितना आता है। दिल्ली में प्रदूषण के लिए किया गया ये अब तक का सबसे बड़ा प्रायोगिक विज्ञान है। 

स्मॉग टॉवर लगाने में 20 करोड़ का आया खर्च 

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने में मदद करने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने अक्टूबर 2020 में इस स्मॉग टॉवर वाले परियोजना को मंजूरी दी थी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पिछले हफ्ते कहा था कि इस स्मॉग टॉवर की कीमत 20 करोड़ रुपये है। इस टावर को दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। 

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि स्मॉग टावर का संचालन शुरू होने के बाद इसकी प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए दो साल का अध्ययन किया जाएगा, इसके संचालन की निगरानी के लिए साइट पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top