होम राहुल पर बदले दिग्विजय के सुर

देश

राहुल पर बदले दिग्विजय के सुर

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका को रायबरेली व अमेठी से बाहर निकलना चाहिए। इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत सुधर सकती है।

राहुल पर बदले दिग्विजय के सुर

 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका को रायबरेली व अमेठी से बाहर निकलना चाहिए। इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत सुधर सकती है। 

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राय के साथ रविवार को सपा नेता और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने लखनऊ आए थे। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे की जांच रिपोर्ट मामले में कहा कि इतने बड़े दंगें में कोई भी अपराधी नहीं हैं, यह बात हैरान कर देने वाली है। 

दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरआरएस ड्रेस बदलने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। आरएसएस को धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली अपनी विचारधारा में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने आरएसएस पर पलटवार करते हुए कहा कि वे कौन होते हैं यह तय करने वाले की कौन राष्ट्रवादी है और कौन देशद्रोही। संविधान में इसे तय करने की योग्य शक्ति है। 

वहीं दूसरी तरफ किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के देश छोड़कर चले जाने के मामले पर दिग्विजय ने कहा कि यह बात सबको पता है कि वे किस तरह यहां से भागे। उन्होंने कहा कि पहले सीबीआई लुक आउट नोटिस जारी करती है। महीने बाद सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर एके शर्मा लुक आउट नोटिस को यह कहकर हटा देते हैं कि यह गलती से जारी हो गया। यही कारण है माल्या  देश को छोड़ कर चले गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top