होम भारत-चीन जैसे देशों को सब्सिडी देना पागलपन : ट्रंप

विदेश

भारत-चीन जैसे देशों को सब्सिडी देना पागलपन : ट्रंप

अमरीका में उत्तरी डकोटा प्रांत के फार्गो शहर में पार्टी मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं को दी जाने वाली सब्सिडी को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका भी एक विकासशील देश है।

भारत-चीन जैसे देशों को सब्सिडी देना पागलपन : ट्रंप

अमरीका में  उत्तरी डकोटा प्रांत के फार्गो शहर में पार्टी मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा   कि वह भारत और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं को दी जाने वाली सब्सिडी को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा  कि अमरीका भी एक विकासशील देश है। हम चाहते हैं कि अमरीका किसी और देश की तुलना में तेजी से बढ़े। भारत-चीन को सब्सिडी दिए जाने को उन्होंने पागलपन करार दिया।उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की आलोचना की। कहा- इस बहुपक्षीय व्यापार संगठन ने चीन को सदस्य बना कर उसे ‘दुनिया की एक बड़ी आर्थिक ताकत’ बनने का मौका दिया।

ट्रंप ने कहा, ‘हम भारत और चीन जैसे देशों को इस लिए सब्सिडी दे रहे हैं, क्योंकि वह विकासशील समझे जाते हैं और अभी पर्याप्त रूप से विकसित नहीं हैं। यह सिर्फ पागलपन है। भारत, चीन या फिर दूसरे लाभार्थी, सब वास्तव में तेजी से बढ़ रहे हैं। ये देश अपने को विकासशील कहते हैं और इस श्रेणी में होने के नाते वे सब्सिडी पाते हैं। इसके लिए हमें उन्हें धन देना पड़ता है। लेकिन, अब और नहीं। हम इसे बंद करने जा रहे हैं, बल्कि हम इसे बंद कर चुके हैं। आखिर हम भी तो विकासशील हैं। मैं चाहता हूं कि अमरीका को भी उसी वर्ग में रखा जाए। हम बाकियों से अधिक तेजी के साथ बढ़ना चाहते हैं।”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top