दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गिरते पारे के साथ ठंड ने कहर मचा रखा रखा है। हालांकि अब सर्दी के जाने का वक्त है लेकिन जाते-जाते पूरे उत्तर भारत में लोगों को कंपा दिया है। दिल्ली NCR समेत हरियाणा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में ज्यादातर जगह ठंड अचानक तेजी से बढ़ी हुई है। रविवार को दिल्ली में ठंड ने रात ही नहीं बल्कि दिन में भी लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन भी खतरनाक ठण्ड होने वाली हैं। राजधानी में इस ठण्ड ने पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रैनबसेरों में भी हर दिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम को लोग अलाव जलाकर खुद को राहत दे रहे हैं। खबर है कि अगले कुछ दिनों में तापमान गिरकर 4 डिग्री भी पहुँचाने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही शीतलहर की भी आशंका है इस रविवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा।
बता दें कि पिछले 8 सालों में 27 जनवरी को कभी इतना कम तापमान दर्ज हुआ ही नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि 31 जनवरी को बारिश होने का बाद मौसम साफ होगा और सर्दी से राहत मिलना शुरू होगी। 30 जनवरी की शाम भी बारिश की हल्की फुहार पड़ सकती है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ से बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्से में चले जाने से NCR में बादलों की चादर बरकरार रहेगी।
गौरतलब है कि ठंड के चलते कोहरे का फोग भी बरकरार है जिसके चलते यातायात पर खासा असर पड़ रहा है। राजधानी पहुंचने वाली 16 से अधिक ट्रेन देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।