होम शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

समाचारदेशहलचलसियासत

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

केन्द्र सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें बढती जा रही हैं। आज शाम 6 बजे से होने वाले कैबिनेट में बड़े फेरबदल से कुछ घंटे पहले ही चौकाने वाली खबर सामने आ रही है

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

केन्द्र सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें बढती जा रही हैं। आज शाम 6 बजे से होने वाले कैबिनेट में बड़े फेरबदल से कुछ घंटे पहले ही चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक दो मंत्रियों रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। 

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा देने की बात कही हैं। उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, हाल ही में वह कोरोना वायरस से ठीक होकर काम पर लौटे थे। रमेश पोखरियाल केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उन्होंने अभी तक कारणों का खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है या फिर उन्हें कोई और मंत्रालय दिया जा सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top