Relationship Desk :शारीरिक रिलेशन को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई गलत अवधारणाएं रहती हैं। शारीरिक संबंध बनाने का सही वक्त क्या होता है इसे लेकर भी अक्सर लोगों को गलत जानकारी होती है। अक्सर लोगों के मन में ये सोच बनी रहती है कि शारीरिक रिलेशन रात में बनाना सुखद अनुभव होता है, लेकिन एक स्टडी की मानें, तो ये गलत है।
फ्रन्टिर इन साइकोलोजी की एक स्टडी के मुताबिकUK में ज्यादातर कपल रात के 9 बजे से लेकर 1 बजे तक शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैं। लेकिन इस दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाने से सुखद अनुभव होने की पुष्टि 40 % से भी कम लोगों ने की। उन्होंने बताया कि रात के वक्त फिजिकल रिलेशन बनाना बेहद थकान भरा होता है और इससे उन्हें संतुष्टि भी नहीं मिलती है।
स्टडी में इसके पीछे की ये वजह सामने आई कि इस वक्त हमारे शरीर में रिपेयरिंग का काम चलता है। दिनभर हुए नुकसान की भरपाई होती है जिस दौरान सेल्स बनते हैं और दूसरे दिन के लिए हमारी बॉडी खुद को तैयार करती है। ऐसे वक्त में फिजिकल रिलेशन बनाना सही नहीं होता है क्योंकि इसमें आपको काफी एनर्जी की जरूरत होती है।
वहीं, स्टडी में ये भी बताया गया कि रात के वक्त महिलाओं पर काम का बोझ भी ज्यादा होता है और इसलिए थकान के बीच वो इसका सुख नहीं ले पाती हैं। इन सब कारणों से स्टडी में ये साफ हो गया कि रात के वक्त शारीरिक संबंध बनाना सही नहीं होता है। इसलिए रात के 9 बजे से 12 बजे तक फिजिकल रिलेशन बनाना अच्छा अनुभव नहीं होता है।
अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इसका सही वक्त क्या होता है। फिजिकल रिलेशन के अच्छे अनुभव और संतुष्टि के लिए सुबह का वक्त बेस्ट होता है। रात में आपकी बॉडी को आराम मिल जाता है और सुबह आप फ्रेश महसूस करते हैं। सुबह में आपका टेस्टोस्टेरोन हार्मोन हाई होता है जिससे फिजिकल रिलेशन के बाद आपको काफी संतुष्टि मिलती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।