होम मशहूर सिंगर को हुई जेल

बॉलीवुड

मशहूर सिंगर को हुई जेल

माता के भजन गाकर मशहूर सिंगर को हुई जेल BF के मर्डर के बाद हुई जेल

मशहूर  सिंगर को  हुई जेल

देशभर में नवरात्र की धूम है जगह-जगह पर माता के भजन गूंज रहे हैं। वैसे नवरात्र के पंडालों में शहनाज़ अख्तर सिंगर के भजन अधिकतर सुनने को मिलते हैं। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पास स्थित बरघाट में एक मुस्लिम परिवार के घर शहनाज का जन्म हुआ था। 10 साल की उम्र में उन्होंने माता के भजन गाने शुरू कर दिए थे। 2005 में उनका पहला एलबम रिलीज हुआ अब तक वे 75 से ज्यादा एलबम में गाना गा चुकी हैं।
मुस्लिम होने के बावजूद माता के भजन गाने के कारन शहनाज शुरुआत से ही सुर्खियों में रही। उन्हें समाज और परिवार वालो ने ऐसा करने से बहुत रोका| लेकिन उन्होंने हमेशा अपने दिल की सुनी। 2005-2008 तक उन्होंने कई भजन गाकर मंदिरों और पंडालों में अपनी खास जगह बनाई। फिर 2009 में ब्वॉयफ्रेंड के मर्डर केस में उन्हें जेल हुई।
शहनाज को मंदिरों में पूजा करने से कोई परहेज नहीं हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब माता के भजन गाने की वजह से उन्हें बहुत बुरा-भला कहा जाता था। करियर की शुरुआत में उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ था। उन्हें धार्मिक मर्यादाओं की नसीहतें दी जाती थी।
शहनाज कहती हैं कि जब मुझे भजन गाने से देवी मां की कृपा से इतनी पहचान मिली है तो मंदिर में पूजा करने में क्या बुराई।

पैरोल में बाहर आईं शहनाज फिलहाल मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में जागरण कार्यक्रम करने में बिजी हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top