होम मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही : सरोज खान

देश

मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही : सरोज खान

मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही : सरोज खान

मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही : सरोज खान

 बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि 'मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही, हम सभी विश्वास नहीं कर पा रहे। हम सब उससे बहुत प्यार करते थे, मैं और क्या कहूं।'  श्रीदेवी मेरी लिए बेटी की तरह थी। सरोज खान ने कहा कि श्रीदेवी ना सिर्फ शानदार अभिनेत्री थीं बल्कि एक बहुत उम्दा डांसर भी थीं, जिनके साथ काम करना हमेशा लाजवाब तजुर्बा रहा। श्रीदेवी और सरोज खान ने दो दर्जन फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें जुदाई, मि. बेचारा, खुदा गवाह, लम्हे, नगीना, मिस्टर इंडिया, रूप की रानी और चांदनी जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी मौत पर बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ देशभर से उनके प्रशंसकों ने दुख जाहिर किया है।

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। कानूनी औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम के बाद आज (सोमवार) श्रीदेवी का शरीर उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद उनका शव मुंबई लाया जाएगा। मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होना है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top