होम मुझे पगड़ी पहनने वाले लोगों से नफरत है : अमेरिकी ऊबर यात्री

विदेश

मुझे पगड़ी पहनने वाले लोगों से नफरत है : अमेरिकी ऊबर यात्री

मुझे पगड़ी पहनने वाले लोगों से नफरत है : अमेरिकी ऊबर यात्री

मुझे पगड़ी पहनने वाले लोगों से नफरत है : अमेरिकी ऊबर यात्री

वॉशिंगटन. एक अमेरिकी ऊबर यात्री ने अमेरिका में रहने वाले भारतीय मुल के गुरजीत सिंह पर बंदूक तानकर  कहा कि उसे पगड़ी पहनने वाले लोगों से नफरत है। अमेरिकी पुलिस के अनुसार इस यात्री ने इस ड्राइवर के साथ मुस्लिम समझकर ऐसा बर्ताव किया। 

आपको बता दें, 9/11हमले के बाद से कुछ अमेरिकी लोग  मुस्लिमों को नफरतों की निगाहों से देखते हैं। अमेरिका में रहने वाले सिख पुरुषों को कई बार उनके पहनावे की वजह से मुस्लिमों के रूप में देखा जाता है। इस वजह से कई बार सिखों को नफरतों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में सिख संगठन (अमेरिका) का कहना है कि यात्री ने ड्राइवर पर बंदूक रखते हुए कहा, "मुझे पगड़ी से नफरत है। मुझे दाढ़ी वाले लोगों से नफरत है।" संगठन के नेताओं ने इस पूरे मामले पर निराशाजनक व्यक्त की। इस घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार नहीं किया गया। 

यह मामला 29 जनवरी की है, जब यात्री ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने दो इस मामले में ड्राइवर और एक दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की है। पुलिस ने मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि पूरी जांच होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गुरजीत सिंह ने दो यात्रियों के एक स्थान से पिक किया था बाद में दोनों में कुछ कहासुनी हुई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top