
पटना. पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा काफी समय से बीजेपी से नाराज चल रहे अब भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने का एलान कर दिया है। पटना में राष्ट्र मंच के अधिवेशन में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मेरी बीजेपी के साथ अब कोई नाता नहीं है और खुद को इस पार्टी से अलग कर रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी राजनीतिक दल में नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लोकशाही को बचाने के लिए आंदोलन किया जाएगा और वो कोई पद नहीं लेंगे। गुजरात चुनाव के कारण संसद का सत्र छोटा किया गया, देश में ऐसा कभी नहीं हुआ। हम देश की हालत पर विचार करने आए हैं। देश की परिस्थिति चिंताजनक है। उन्होने कहा कि पटना से मेरा लगाव शुरू से रहा है। मैंने यहां पढ़ाई की और नौकरी भी की। शत्रुघ्न सिन्हा घबराएं नहीं, मैं यहां से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मेरा दिल देश के लिए धड़कता है।
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रस्तावित इस अधिवेशन में देशभर के प्रमुख दलों के नेता एवं प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस, आरजेडी, आम आदमी पार्टी एवं सपा समेत भाजपा-जदयू के असंतुष्ट नेताओं को भी बुलाया गया है, इनमें से आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और आशुतोष, कांग्रेस से रेणुका चौधरी इस कार्यक्रम में पहुंच गई हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।