होम अगर आपकी बच्ची भी पढ़ती है स्कूल में तो ये खबर जरुर पढ़े..

राजस्थान

अगर आपकी बच्ची भी पढ़ती है स्कूल में तो ये खबर जरुर पढ़े..

आज पूरे देश में गुरू पूर्णिमा मनाई जा रही है। जहां सभी शिष्या अपने गुरुओं के प्रति आदर और उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाएंगे। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला आया है जिससे गुरु जैसे पवित्र नाम को शर्मसार कर दिया है। यहां एक व्यख्याता ने ही अपने शिष्याओं के साथ ऐसा काम किया है

अगर आपकी बच्ची भी पढ़ती है स्कूल में तो ये खबर जरुर पढ़े..

आज पूरे देश में गुरू पूर्णिमा मनाई जा रही है। जहां सभी शिष्या अपने गुरुओं के प्रति आदर और उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाएंगे। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला आया है जिससे गुरु जैसे पवित्र नाम को शर्मसार कर दिया है। यहां एक व्यख्याता ने ही अपने शिष्याओं के साथ ऐसा काम किया है जिसके कारण उसे गिरफ्तार होना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान में झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के बुडाना के एक सरकारी स्कूल के व्याख्याता को छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार व्याख्याता पर छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। 

पुलिस के अनुसार बुधवार को स्कूल की कुछ छात्राओं और प्रिंसीपल ने स्थानीय थाने में राजनीति विज्ञान पढ़ाने वाले व्याख्याता नौशाद अली के खिलाफ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करने को लेकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था।

छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने व्याख्याता के खिलाफ पोस्को व SC-ST एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्याख्याता को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उधर मामले की जानकारी लगने के बाद छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। 

आक्रोशित ग्रमीण स्कूल पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी व्याख्याता को झुंझुनूं की अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top