होम काजोल मुखर्जी जीवनी

बॉलीवुड

काजोल मुखर्जी जीवनी

काजोल मुखर्जी जीवनी

काजोल मुखर्जी  जीवनी

जन्म दिन : 05 Aug 1974 (आयु 43)- काजोल देवगन मुखर्जी एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। काजोल नब्बे की दशक की बेहतरीन अभिनेत्रीयोँ में से एक हैं। फिल्म जगत में वह काजोल नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। काजोल अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में छः फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम कर चुकीं हैं।

पृष्ठभूमि -

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को महारष्ट्र के मुंबई में हुआ। वह एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखतीं हैं। काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। काजोल की एक बहन हैं- तनीषा मुखेर्जी जोकि एक अभिनेत्री हैं। काजोल दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की भांजी भी हैं। इतना ही नहीं काजोल के नाना-नानी भी भारतीय सिनेमा का हिस्सा रहें हैं। काजोल का पूरा पैतृक परिवार परिवार भी बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उनके पिता के भाई जॉय मुखर्जी-देब मुखर्जी भारतीय फिल्म निर्माता थे, तो वंही उनके दादाजी एक फ़िल्मकार थे। उनके चचेरे भाई-बहनों में रानी मुखर्जी चोपड़ा, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बहल शामिल हैं, जो कि फिल्म जगत में सक्रीय हैं। उनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक हैं।

शादी-

काजोल की शादी अभिनेता अजय देवगन से 24 फ़रवरी 1999 हुई हैं। जिस समय काजोल की शादी हुई थी उस समय वह बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस में शुमार थीं। आलोचकों ने काजोल के शादी के फैसले को गलत ठहराया था, आलोचकों का कहना था कि शादी के बाद काजोल का करियर पूरी तरह खत्म हो जायेगा पर ऐसा नहीं हुआ। काजोल ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। शादी के बाद उनकी फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम ब्लॉकबस्टर हिट हुई। काजोल के दो बच्चे हैं- न्यासा देवगन, युग देवगन। करियर - काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज़ 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी थी। हालंकि फिल्म तो कुछ खास नहीं चली थीं। लेकिन आलोचकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आया। इसी के चलते उनके पास फिल्मों की लाइन लग गयी। उसके बाद 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर में नज़र आई। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी भी थे। काजोल की यह कॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। और फिल्म में लोगों को शाहरुख़-काजोल की जोड़ी बेहद फबी। साल 1995 में काजोल की दो फ़िल्में करण-अर्जुन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे बैक टू बैक हिट हुई। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की उसी में शामिल है गुप्त। फिल्म गुप्त में काजोल एक नकारत्मक किरदार में नज़र आयीं थीं। और उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया। इतना बी नही उन्हें इस फिल्म के फिल्म फेयर अवार्ड बेस्ट इन नेगेटिव रोल से भी सम्मनित किया गया। साल 2001 में फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम के बाद काजोल ने फ़िल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। साल 2006 में एक बार फिर काजोल ने फिल्म फना से अपनी धमाकेदार वापसी की। फिल्म फना में काजोल एक अंधी लड़की की भूमिका में नज़र आयीं थी जिसे कश्मीरी आतंकवादी से प्यार हो गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नज़र आये थे। फिल्म सुपरहिट हुई और साथ ही एक और फिल्म फेयर आवर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस काजोल की झोली म आ गिरा।

काजोल के बारे में रोचक तथ्य -

1- काजोल मुखर्जी खानदान की चौथी पीढ़ी हैं। काजोल वेटरन एक्ट्रेस रत्ना बाई की परपोती हैं।

2-कपूर फैमिली के बाद बॉलीवुड में मुखर्जी परिवार का भी काफी योगदान है।

3- काजोल बॉलीवुड की अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हे नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

4- काजोल बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्री हैं जिन्हे पांच फिल्म फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से नवाजा गया हैं। काजोल की मौसी नूतन को भी पांच फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मनित किया जा चूका है।

5 - क्या आप जानते हैं बाजीगर में प्रिया चोपड़ा के रोल के लिए डायरेक्टर्स की पहली पसंद श्रीदेवी थी, लेकिन उन्होंने डेट्स ना होने के कारण फिल्म निर्देशक को मना कर दिया , और फिल्म आकर गिरी काजोल की झोली में। इसके साथ ही काजोल की यह फिल्म पहली सुपरहिट साबित हुई।

6- सिल्वर स्क्रीन पर काजोल-शाहरुख़ की जोड़ी ने हमेशा हिट फ़िल्में दी हैं।

7 - निर्देशक करण जौहर काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं, इसलिए वह उनकी फिल्म की हीरोइन होती हैं या फिर उनका फिल्म में कैमियो ।

8- काजोल बहुत बड़ी शिवभक्त भी हैं। वह हमेशा ओम नाम की रिंग पहनती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top