होम #MP Elections कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा KBC का खेल,कौन बनेगा मुख्यमंत्री : राजनाथ सिंह

मध्य प्रदेश

#MP Elections कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा KBC का खेल,कौन बनेगा मुख्यमंत्री : राजनाथ सिंह

विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में हैं। जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने अब स्टार प्रचारकों ने मैदान संभल लिया है। जिसको लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया है।

#MP Elections कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा KBC का खेल,कौन बनेगा मुख्यमंत्री : राजनाथ सिंह

विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में हैं। जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने अब स्टार प्रचारकों ने मैदान संभल लिया है। जिसको लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है कि, कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए KBC का खेल चल रहा है। भोपाल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि, सीएम शिवराज ने अपनी विश्वसनीयता कायम की है। उन्होंने मध्य प्रदेश में विकास को नया आयाम दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस बार भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी। इसी दौरान कांग्रेस के वचनपत्र को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने घोषणापत्र के वादों को कभी पूरा नही किया है। कांग्रेस में चुनाव से पहले अपना नेता चुनने का साहस ही नही है। "यहां बिना दूल्हे की बारात है. कांग्रेस में कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल चल रहा है।"

आपको बता दें राजनाथ सिंह ने कहा मंगलवार से प्रदेश में हूँ, सार्वजनिक सभा देखने के बाद मैं कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है। 13 सालों में शिवराज सरकार ने बेहतर काम किया है। शिवराज ने जो भी जनता से वादे किए संवेदनशीलता गंभीरता से उन वादों को पूरा करने का प्रयास किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र राजनाथ सिंह ने कहा- जनता पहले इस घोषणा पत्र को देखे फिर किसी नतीजे पर पहुँचे। उन्होंने कहा हम परफेक्ट है मैं यह दावा नही करता। मैं हमेशा तुलनात्मक बात करता हूँ। वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रतीक्षा कीजिए। एक अच्छे वातावरण में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। नोटबंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद ब्लैक मनी को हमने रोक दिया है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं, कोई ना कोई हल जरूर निकलेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top