होम ललित मोदी ने भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा

खेल-संसार

ललित मोदी ने भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा

मोदी ने भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा

ललित मोदी ने भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा

नई दिल्ली : आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के हाथ से जब से बीसीसीआई और आईपीएल की सत्ता निकली है तब से ही वे सोशल मीडिया पर कोई न कोई विवाद खड़ा करते रहते हैं। आपको बता दे कि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पूर्व बीसीसीआई अधिकारी एन. श्रीनिवासन राजीव शुक्ला और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा है। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटरहेड अपलोड किया है। इसके हिसाब से धोनी को इंडिया सीमेंट्स कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। धोनी का वेतन 43000 रुपए बताया है। इस पर ललित मोदी ने कहा है कि धोनी टीम इंडिया में ग्रेड ए श्रेणी के खिलाड़ी हैं और लेटर हेड में लिखी सैलरी से तुलना करें तो उनकी आमदनी उससे कई गुना ज्यादा है।आपको बता दे कि ललित मोदी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में देश से फरार चल रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top