होम IPL 2022 Auction: लखनऊ की टीम बनी IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम, गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ में खरीदी लखनऊ फ्रेंचाइजी

समाचारखेल-संसार

IPL 2022 Auction: लखनऊ की टीम बनी IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम, गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ में खरीदी लखनऊ फ्रेंचाइजी

IPL 2022 Auction,लखनऊ की टीम बनी IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम,लखनऊ और अहमदाबाद आईपीएल 2022 की दो नई टीमें होंगी।

IPL 2022 Auction: लखनऊ की टीम बनी IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम, गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ में खरीदी लखनऊ  फ्रेंचाइजी

IPL 2022 Auction,लखनऊ की टीम बनी IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम,आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों का एलान हो चुका है। लखनऊ और अहमदाबाद आईपीएल 2022 की दो नई टीमें होंगी। 7 हजार 90 करोड़ में बिकने वाली लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है।

लखनऊ की टीम बनी IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम,गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ में खरीदा लखनऊ फ्रेंचाइजी-

संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने एक बार फिर आईपीएल में निवेश किया है। सोमवार को दुबई में ऑक्शन के दौरान इस ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की टीम खरीदी। इसके साथ ही लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इससे पहले मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। इस टीम को खरीदने वाला आरपीएसजी ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुका है। साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम इसी ग्रुप के पास थी। यह टीम दो साल तक आईपीएल में खेली थी और एक बार फाइनल में भी पहुंची थी।

यह टीम खरीदने के बाद संजीव गोयनका ने कहा "आईपीएल में वापसी करके बेहद खुश हैं। यह इंतजार काफी लंबा था। इस बोली के लिए हमने काफी प्लान किया था। मैं लीग में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा। यह वापसी बेहद सुखद है।"

IPL की पिछली आठ टीमों की कुल राशि से ज्यादा है लखनऊ टीम की राशि-

7 हजार 90 करोड़ में बिकने वाली लखनऊ की फ्रेंचाइजी की कीमत इस टूर्नामेंट में पहले से शामिल आठ फ्रेंचाइजी की शुरुआती कीमत से ज्यादा है। आईपीएल में पहले से ही आठ फ्रेंचाइजी शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत का कुल योग 5 हजार 425 करोड़ है। इस लिहाज से लखनऊ की कीमत बाकी टीमों के कुल योग से 1 हजार 665 करोड़ ज्यादा है। वहीं अहमदाबाद आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी टीम बनी है, जिसे सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप ने 5 हजार 166 करोड़ में खरीदा है।

यह भी पढ़ें : सी.एम.एस. की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति’ का जोरदार प्रदर्शन किया छात्रों ने

इकाना स्टेडियम होगा लखनऊ का होम ग्राउंड-

इकाना स्टेडियम में पिछले कुछ समय में काफी मैच हुए हैं। इस स्टेडियम को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें करीब 50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। बीसीसीआई ने जुलाई 2019 में इसे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत में तीसरा होम ग्राउंड घोषित किया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top