मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार रात को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 155 उम्मीदवारों के नाम का शामिल है। कांग्रेस ने ग्वालियर विधानसभा से प्रद्युमन सिंह तोमर को टिकट दिया है। वहीं सतना से सिद्धार्थ कुशवाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कई दिनों तक चली कोर कमेटी की बैठक के बाद इन नामों पर मोहर लगी है।
तकरीबन महीने भर से स्क्रीनिंग कमिटी की लगातार मैराथन बैठकों के बाद इन नामों पर आज पार्टी ने मुहर लगाई। बता दें कांग्रेस ने घोषणा की थी कि, वह जुलाई तक टिकटों की घोषणा कर देंगे लेकिन उम्मीदवारों को तय करने में कांग्रेस को 4 महीनों से अधिक का समय लग गया।
कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को भी मौका दिया है। झाबुआ से सांसद कांतिलाल भूरिया के भाई विक्रांत भूरिया को टिकट मिला है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जय वर्धन सिंह को गुना जिले के अंतर्गत आने वाली पारंपरिक विधान सभा सीट राघोगढ़ से टिकट मिला है। पार्टी ने जीतू पटवारी को भी टिकट दे दिया है।
शिवपुरी जिले की करैरा की मौजूदा विधायक शकुंतला खटीक का टिकट काटा गया है उनकी जगह जसवंत जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। अनूपपुर की कोतमा से विधायक मनोज कुमार का भी टिकट कटा है उनकी जगह सुनील सर्राफ को टिकट दिया गया है। विदिशा के सिरोंज सीट के विधायक गोवर्धन उपाध्याय का भी टिकट कटा है। इस लिस्ट मे मौजूदा विधायकों में से कांग्रेस ने तीन के टिकट काटे गए हैं। उम्मीदवारों की इस सूची में कुल 22 महिलाएं हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।