होम मध्य प्रदेश - मॉर्निंग वॉक पर गए BJP नेता की सिर कुचलकर हत्या

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश - मॉर्निंग वॉक पर गए BJP नेता की सिर कुचलकर हत्या

मध्य प्रदेश की वरला तहसील के अंतर्गत रविवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने BJP नेता की सिर कुचलकर हत्या कर दी। बलवाड़ी BJP नेता मनोज ठाकरे के डेड बॉडी वर्ला पुलिस स्टेशन की सीमा में एक खेत में पायी गई।

मध्य प्रदेश - मॉर्निंग वॉक पर गए BJP नेता की सिर कुचलकर हत्या

मध्य प्रदेश की वरला तहसील के अंतर्गत रविवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने BJP नेता की सिर कुचलकर हत्या कर दी। बलवाड़ी BJP नेता मनोज ठाकरे के डेड बॉडी वर्ला पुलिस स्टेशन की सीमा में एक खेत में पायी गई। वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनके सिर पर पत्थर से कुचला हुआ निशान  है। शव के पास खून से सना पत्थर भी पड़ा मिला है। BJP नेता हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबित BJP मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई है। अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी है। BJP के नेता का शव राधा स्वामी भवन के पास सड़क से थोड़ी दूर पड़ा मिला है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है। बलवाड़ी में ठाकरे समर्थकों में आक्रोष दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BJP नेता की हत्या पर कांग्रेस सरकार की आलोचना करते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस बदलाव की बात करती थी लेकिन यह कैसा बदलाव है? यहां हत्याएं शुरू हो गई हैं, पहले इंदौर में, फिर मंदसौर में और अब बड़वानी में एक अन्य BJP नेता की हत्या कर दी गई। मध्य प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा सरकार मामले को हल्के में ले रही है। इसके पीछे बड़ी साजिश लगती है (मंदसौर में BJP नेता की हत्या)। मैं BJP जांच की मांग करता हूं। अब बड़वानी में BJP नेता की भी हत्या कर दी गई, मैंने सरकार को चेतावनी दी है कि वे ऐसी घटनाओं को रोकें अन्यथा BJP सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले मंदसौर में गुरुवार को BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मारे गए BJP नेता मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार थे। प्रहलाद बंधवार को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सिर में गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top